Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: अवैध हथियार सहित आरोपी युवक गिरफ्तार,देशी 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Sun, Jun 8, 2025
अवैध हथियार सहित आरोपी युवक गिरफ्तार,देशी 1 कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रितेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा एक आरोपी को देशी कट्टा एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य ने बताया कि दिनॉक 7-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 1 लड़का जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष काला फुुल पेंट एवं छींटदार सफेद फुल शर्ट पहने कोई अपराध करने की नीयत से अपने पास देशी कट्टा रखे शहनाई गार्डन के पास शताब्दीपुरम में बैठा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोह. जैद मंसूरी पिता अब्दुल कलाम मंसूरी उम्र 22 वर्ष निवासी यश नर्सरी स्कूल के आगे यशवंत कालोनी अधारताल बताया जो तलाशी लेने पर पहने हुये पेंट की कमर मे देशी कट्टा खोसे तथा शर्ट की जेब में एक कारतूस रखे मिला। आरोपी मोह. जैद मंसूरी के कब्जे से देशी कट्टा मय कारतूस के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका-आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी श्री अनिल कुमार, आरक्षक सचिन जैन, सिद्धार्थ दुबे, सौरभ लोहार, सैनिक सौरभ शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें