Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: धार्मिक नगरी झौंत पंचायत के भ्रष्टाचार की,सचिव दीपचंद के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार? 

Aditi News Team

Fri, Jun 20, 2025
धार्मिक नगरी झौंत पंचायत के भ्रष्टाचार की,सचिव दीपचंद के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार?  नरसिंहपुर- जनपद गोटेगांव अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झौंत में लाखों के भ्रष्टाचार की चर्चा इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। जहाँ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने बताया कि झौंत पंचायत में व्यापक पैमाने पर नियमों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार किया गया है 5 वें, 15 वें वित्त की राशि, पंचपरमेश्वर योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया फर्जी बिलों द्वारा राशि निकाली गई, जिसके बिल दस्तावेज पत्रकार द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल से निकालकर जिला पंचायत CEO के समक्ष प्रस्तुत किये। उक्त मामले में सचिव का एक बयान चर्चा में आया जिसमें वो स्वयं GST के फर्जी बिल को स्वीकार कर रहे हैं और पंचायत में भ्रष्टाचार की बात भी कह रहे हैं जिस पर बडे़ सवाल खड़े हो रहे हैं कि सचिव स्वयं वित्तीय अधिकार रखते हुए पंचायत में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार कर रहा है। शिकायत कर्ता पत्रकार अभय बानगात्री ने बताया कि झौंत पंचायत में विगत 5 वर्षों में बहुत भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें 5 वें, 15 वें वित्त की राशी में, पंचपरमेश्वर योजना में नियम विरूद्ध भ्रष्टाचार किया गया जिसकी उच्च अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। पत्रकार की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा जांच के आदेश जारी कर दिये हैं लेकिन अब देखना होगा कि शिकायत पर कितनी निष्पक्ष जाँच होती है क्योंकि गोटेगांव की धार्मिक नगरी झौतेश्वर जहाँ बडे़ बडे़ नेताओं का जमावड़ा लगता है उक्त मामले में राजनीति का अखाड़ा बनकर ना रह जाये क्योंकि नेताओं के हस्तक्षेप पर निष्पक्ष जाँच ना होने का अंदेशा है अभय बानगात्री ने बताया कि निष्पक्ष जाँच ना होने पर बडे़ भ्रष्टाचार के इस मामले को हम हाईकोर्ट माननीय न्यायालय की शरण में ले जायेंगे जिसमें जनपद और जिला पंचायत के अधिकारियों को भी जाँच के घेरे में लिया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें