Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: क्रूरता से मूक-बधिर जानवरों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Jul 3, 2025
क्रूरता से मूक-बधिर जानवरों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमरे ने बताया कि दिनांक 02 जुलाई 2025 को थाना अधारताल अंतर्गत निवासी श्री अजीत सिंह आनंद उर्फ मंगे सरदार उम्र 54 वर्ष निवासी आदर्श नगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एनिमल लवर ग्रुप जबलपुर से जुड़ा है दिनांक 2-7-25 को सुबह लगभग 11 बजे ग्रुप के सदस्य सतीष यादव ने गु्रप में मैसेज फारवर्ड किया कि राजेश दाहिया नामक व्यक्ति ने एक कुतिया के 6 बच्चों को दिनांक 30-6-25 की रात लगभग 8 बजे हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर ए.बी.किड्स स्कूल के पास डंडों से मारपीट की जिससे कुतिया के 5 बच्चे खत्म हो गये हैं तथा कुतिया के 1 बच्चे की दिनांक 1-7-25 की रात लगभग 8 बजे डंडे से मारकर हत्या कर दी है उक्त घटना का विरोध आनंद सेन, विकास साहनी, शुभम गुप्ता, विष्णु गुप्ता ने किया तो राजेश दाहिया ने सभी के साथ गाली गलौज की थी, कुतिया के पांचों बच्चे राजेश दाहिया ने कहीं फैंक दिये थे जिन्हें नगर निगर के सफाई कर्मचारी ले गये हैं। रिपोर्ट पर धारा 296, 325 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश दाहिया उम्र 35 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जबलपुर पुलिस पशु क्रूरता जैसे कृत्यों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्यवाही कर रही है।

Tags :

जरूरी खबरें