Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार,500 के 2 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट जप्त

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार, 500 के 2 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा एक आरोपी को 500 के 2 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज ने बताया कि दिनांक 15-6-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि 1 व्यक्ति 500-500 के नकली नोट बड़ी मात्रा में लेकर किसी को देने मंडी मदार टेकरी के पास आ रहा है , सूचना पर मुुखबिर के बताये स्थान पर मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास दबिश दी गई जहां मुखाबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति स्कूल वाला पिट्ठू बैग लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रवि दाहिया पिता रामदीन दाहिया उम्र 45 वर्ष निवासी शुक्ला होटल के पास घमापुर बताया जिसके पिठ्ठू बैग की तलाशी लेेने पर बैग के अंदर 500, 500 रूपये के 6 बंडल रखे थे जिनमे कई नोट एक ही नम्बर के थे तथा गॉधी जी का वाटर मार्क चिन्ह नहीं दख रहा था, नोट नकली होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 5 बंडलों में 500 रूपये वाले 100-100 नग नोट तथा एक बंडल में 88 नग नोट कुल 588 नग नोट 500 रूपये वाले 2 लाख 94 हजार रूपये होना पाये गये जिन्हें जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 181, 182(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयां। *उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक कनक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सादिक अली, अजय डबराल, सुग्रीव तिवारी, अशीष असाटी, आरक्षक ब्रजेश, जय किशोर, आशीष तिवारी , हुलेश परस्ते ,महिला आरक्षक नंदनी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें