Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा पुलिस ने गाडरवारा नगर में DJ बजाने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 02 DJ किए जप्त,D.J. संचालक एवं चालक के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

Aditi News Team

Wed, May 14, 2025
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस ने गाडरवारा नगर में DJ बजाने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 02 DJ किए जप्त,D.J. संचालक एवं चालक के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज*   पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों के द्वारा दिनांक 13/05/2025 को गाडरवारा नगर में तेज आवाज में DJ का संचालन कर आमजनता को क्षोभ कारित करने वाले क्रमशः- 1. DJ संचालकः-शिवम पिता रामचरण कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी जगदीश वार्ड गाडरवारा एवं वाहन चालकः- आसिफ पिता जलील खान उम्र 34 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड गाडरवारा   2. DJ संचालकः-दिनेश पिता बच्चू प्रसाद कौरव उम्र 30 वर्ष निवासी दिघौरी एवं वाहन चालकः- जालम पिता प्रकाश कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी ढुरसरू के कब्जे से पृथक-पृथक साउंड बाक्स,जनरेटर,बाक्स मशीन एवं पिकअप वाहन जप्त किए जाकर आरोपीगण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में धारा 285 बी.एन.एस.,16 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं ।   ज्ञात हो कि दिनांक 09/05/2025 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी गाडरवारा के द्वारा नगर में DJ का संचालन निर्धारित डेसीबल से अधिक ध्वनि स्तर पर किये जाने से रोकने एवं आमजनों,विशेषकर अस्पतालों तथा शासकीय कार्यालयों में असुविधा के दृष्टीगत रखते हुए शासकीय अस्पताल परिसर गाडरवारा से BTI स्कूल गाडरवारा तक के सड़क क्षेत्र को SILENCE ZONE घोषित किया गया है । चूंकि DJ प्रतिबंधित हैं,अतः भविष्य में भी उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी ।

Tags :

जरूरी खबरें