Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: जबलपुर होटल पसरीचा में जुआ के फड़़ पर छापा,07 जुआडी गिरफ्तार, नगदी 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
जबलपुर होटल पसरीचा में जुआ के फड़़ पर छापा,07 जुआडी गिरफ्तार, नगदी 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को आज दिनॉक 17-6-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पसरिचा होटल में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से कन्ट्रोलरूम प्रभारी श्री सतीष झारिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर दिनेश गौतम एवं चौकी प्रभारी गौर टेकचंद शर्मा द्वारा चौकी धनवंतरी नगर एवं चौकी गौर तथा कन्ट्रोल रूम की टीम द्वारा पसरिचा होटल के अंदर दबिश दी गयी जहॉ खाना खाने वाले हाल में 7 जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर जुआड़ियों ने अपने नाम अर्जुन मूलचंदानी उम्र 65 वर्ष निवासी रांझी मेन रोड़, सतीश शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर, भरत मृगनानी उम्र 35 वर्ष निवासी पुष्पकुंज कालोनी गोरखपुर, शैलेश चौरसिया उम्र 61 वर्ष नर्मदा रोड़ आदित्य कालोनी गोरखपुर, अनिल शर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी रांझी, भूपेन्द्र सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी अनंतारा तिलहरी गोराबजार, मनीष सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश पत्ते एवं 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका* - जुआरियों को पकड़ने में कन्ट्रोलरूम प्रभारी श्री सतीष झारिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ, आरक्षक विनय एवं, चौकी धनवंतरीनगर के आरक्षक रजनीश यादव तथा थाना गोरखपुर के आरक्षक अजय भारद्वाज तथा कन्ट्रोलरूम की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें