Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करेली अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aditi News Team

Thu, Jun 19, 2025
करेली,अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार  उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली पुलिस टीम को दौरान भ्रमण के सौरभ राजपूत की गुड भट्टी के सामने नेशनल हाईवे करेली बरमान रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में काले रंग का बैग लिये खडा दिखा जिस पर संदेह होने पर स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम महेन्द्र वंशकार पिता सीताराम वंशकार उम्र 38 साल, निवासी ग्राम कुसली, पोस्ट मनखेडी, थाना बेलखेडा, जिला जबलपुर का रहने वाला बताया एवं आरोपी के पास काले रंग के बैग को चैक करने पर 03 किलो 837 ग्राम गाँजा कीमती 80 हजार रुपये का रखा पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी महेन्द्र वंशकार के विरुध्द अपराध क्र 550/25 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, सउनि संतलाल मरकाम, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सुदीप बागरी, आरक्षक अभिषेक पटेल, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक सचिन पटेल, सैनिक रामकृष्ण रजक, सायबर सेल से आरक्षक नीरज डेहरिया, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक देवेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें