Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: MP बना करप्शन का गढ़, 5000 की रिश्वत लेते BRC , भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Aditi News Team

Fri, Apr 18, 2025
MP बना करप्शन का गढ़! 5000 की रिश्वत लेते BRC भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई , नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बनते जा रहा है. अधिकारी-कर्मचारी बस अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं. ताजा मामला नर्मदापुरम से आया है. जहां लोकायुक्त ने BRC (Block Resource Coordinator) को 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह मामला आदिवासी विकासखंड केसला का है। प्राथमिक शाला सोमूखेड़ा के प्रधान पाठक देवेंद्र पटेल ने भोपाल लोकायुक्त में शिकायत की थी। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के के शर्मा केसला ब्लॉक के हर स्कूल से मध्यान्ह भोजन , बिल्डिंग रेनोवेशन सहित कूलर और पंखे के लिए अवैध राशि की मांग करते थे. जिसके आधार पर प्रधान पाठक ने पांच स्कूलों से राशि एकत्रित कर बी आर सी शर्मा को दी। पैसे मिलने के बाद भी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और स्कूलों से राशि एकत्रित करने की बात कही. जिससे तंग आकर प्रधान पाठक देवेंद्र पटेल ने भोपाल लोकायुक्त से मामले की शिकायत की. जिसके आधार पर गुरुवार को लोकायुक्त इंस्पेक्टर रजनी तिवारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए के के शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें