Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर करेली पुलिस ने अंधी हत्या का 24 घंटे में किया पर्दाफाश, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक ने सुपारी देकर कराई हत्या 

Aditi News Team

Sat, Jun 14, 2025
नरसिंहपुर करेली पुलिस ने अंधी हत्या का 24 घंटे में किया पर्दाफाश, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक ने सुपारी देकर कराई हत्या  https://youtu.be/hRPuXXdg82Q?si=dF0dT6Qdfi6DCJ-9 रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली अमोल सिह मेहरा पिता नन्हे लाल मेहरा उम्र 65 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड करेली ने करेली थाना आकर बताया कि इसकी जमीन ग्राम खिरिया में है जहाँ कृषि उत्पाद रखने हेतु एक घर बनाया हुआ है जिसके सामने एक अज्ञात व्यक्ति पडा है एवं खून से लथपथ है। तथा चादर से ढका हुआ है कि सूचना पर थाना करेली पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया मृतक की शिनाख्ती नारायण काछी निवासी खुलरी के रुप में की गयी तस्दीक उपरांत मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना करेली में अपराध क्र 519/25 धारा 103(1),238 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास कैमरो की फुटेज निकाली गयी है एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों के आवाजाही की सूचना एकत्रित की गयी जिसमें सूचना प्राप्त हुई की नरसिंहपुर ग्राम खमरिया का बसंत वंशकार जो कि थाना स्टेशनगंज का निगरानी बदमाश है की भूमिका संदिग्ध पायी जाने से अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं मृतक नारायण काछी की हत्या लोहे की राँड से मारकर बताया एवं उक्त हत्या नरसिंहपुर जिले में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक शंकरलाल झारिया के द्वारा 40 हजार रुपये की सुपारी देकर अपना समधी अमोल मेहरा जिसके खेत में बने घऱ के सामने मृतक की लाश मिली थी को फंसाने के उद्देश्य से हत्या करायी गयी पूर्व में अमोल मेहरा की पुत्री के द्वारा घरेलु हिंसा एवं दहेज प्रताडना का केश शंकरलाल झारिया एवं उनके परिवार के विरुध्द वर्ष 2024 महिला थाना नरसिंहपुर में दर्ज कराया था उक्त केश के कारण बदले की भावना इस जघन्य हत्या कांड सेवानिवृत्त निरीक्षक शंकरलाल झारिया के द्वारा बसंत वंशकार को षडयंत्रपूर्वक पैसा देकर हत्या कराना पाया गया है । करेली पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अंधी जघन्य सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है । उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मनोज गुप्ता के निर्दशन, करेली निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि विजय धुर्वे, उनि रोहित पटेल, सउनि शिशुपाल चौधरी, प्र आर राजेन्द्र पटेल , प्रधान आरक्षक अनुराग पटेल, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सुदीप बागरी, आरक्षक अभिषेक पटेल,आदि की भूमिका रही l

Tags :

जरूरी खबरें