Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: तेंदूखेड़ा,अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Jun 27, 2025
तेंदूखेड़ा,अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना तेन्दूखेडा पुलिस द्वारा दिनांक 27.06.2025 को आरोपी सुनील कुर्मी पिता रघुवीर कुर्मी, उम्र 21 साल, निवासी ग्राम झिरी, थाना देवरी, जिला रायसेन के कब्जा से 15 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 225000 रूपये तथा एक बोलेरो वाहन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 278/25 धारा 8/20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ, उनि अनिल तिवारी, आरक्षक कर्मवीर, आरक्षक संजय ठाकुर, नारायण मराबी, आरक्षक सतेन्द्र बेन, आरक्षक लखनलाल अहिरवार की मुख्य भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें