Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपी समेत 1 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
कोलकाता के लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपी समेत 1 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है  आरोपियों के नाम मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी है। इनमें से टीएमसी(TMC) नेता मोनोजीत मिश्रा मुख्य आरोपी है, हालांकि यह पहला अपराध नहीं है, जिसमें मोनोजीत का नाम जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उस पर पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 31 साल का यह व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है. 'द टेलीग्रीफ' के मुताबिक मोनोजीत मिश्रा पर पहले भी कई बार मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और यौन उत्पीड़न के मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई है। उसके खिलाफ कसबा, अलीपुर, कालीघाट, हरिदेवपुर और टॉलीगंज पुलिस स्टेशन में कई FIR दर्ज की गई हैं। साल 2019 में उसके खिलाफ कॉलेज कैंपस के अंदर एक महिला के कपड़े फाड़ने को लेकर चार्जशीट दाखिल की गई थी। उसी साल न्यू ईयर के दिन उसपर अपने एक दोस्त के घर से म्यूजिक सिस्टम, सोने की चेन और परफ्यूम समेत कई सामान चोरी करने का आरोप लगा था। साल 2022 में उसपर एक महिला का शोषण करने का आरोप लगा था और साल 2024 में कॉलेज के एक गार्ड पर हमला करने और कैंपस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें