Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: पत्थर पटककर महिला की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sat, May 10, 2025
पत्थर पटककर महिला की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में थाना कुण्डम में आज दिनॉक 10-5-25 को सुबह कसा नदी के पास ददरा टोला सहदरा में एक महिला की हत्या होने की सूचना पर थाना प्रभारी कुण्डम श्री अनूप कुमार नामदेव हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचे जहॉ श्रीमति सुनीता बरकड़े उम्र 35 वर्ष निवासी ददरा टोला ने बताया कि वह मजदूरी करती है। आज सुबह 7 बजे अपनी सास तितरी बाई के साथ कसा नदी में नहाकर घर वापस आ रही थी। सास तितरी बाई आगे आगे एवं वह पीछे पीछ पगडण्डी रास्ते पर चल रहे थे। जैसे ही पहाड़ी वाले रास्ते पर सास पहुंची तभी गॉव का मत्तू बरकडे उसकी सास के साथ मारपीट करने लगा, उसकी सास बचने हेतु भागी जो रास्ते में गिर गयी, तभी मत्तू ने उसकी सास के सिर पर पत्थर पकटक दिया, उसके चिल्लाने पर अन्य लोग आ गये। मत्तू बरकड़े ने सास तितरी बाई के साथ पत्थर व डण्डे से मारपीट कर सास तितरी बाई उम्र 57 वर्ष की हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुय आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कुण्डम श्री अनूप कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी मत्तू बरकड़े उम्र 47 वर्ष निवासी ददरा टोला सहदरा को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें