Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: थाना गाडरवारा पुलिस की टीम को बड़ी सफलता,1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए 02 स्मैक पैडलर्स पुलिस की गिरफ्त में,

Aditi News Team

Sun, Aug 31, 2025
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस टीमों को बड़ी सफलता,1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए 02 स्मैक पैडलर्स पुलिस की गिरफ्त में, उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा 31/08/2025 को *02 ड्रग पैडलर्स से पृथक-पृथक 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत की कुल 15.22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद* की करने में सफलता हासिल की गई ।   दिनांक 31/08/2025 की दोपहर करीबन 12 बजे गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा आजाद ढाबा के सामने गाडरवारा में अपनी हीरो माईस्ट्रो स्कूटी पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदेही यश पाठक पिता हरिप्रसाद पाठक उम्र 23 वर्ष निवासी गोकुल धाम कॉलोनी,विवेकानंद वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 8.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमती करीबन 80 हजार रूपये है, जप्त किया गया ।   इसी प्रकार, दिनांक 31/08/2025 की दोपहर करीबन 2 बजे गाडरवारा पुलिस की एक अन्य टीम के द्वारा गोल्डन सिटी कॉलोनी बायपास रोड गाडरवारा में संदेह के आधार पर एक नाबालिग के कब्जे से 7.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमती करीबन 70 हजार रूपये है,जप्त किया गया ।   पुलिस टीमों के द्वारा पृथक-पृथक प्रकरणों में अपचारी बालक को अभिरक्षा में तथा एक आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दोनों के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।   विशेष भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,सौरभ मिश्रा,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी, शिशुपाल,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,हरिशंकर,अक्षय श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा,कुमुद पाठक की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें