Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: थाना ओमती पुलिस का जुए के फड़ पर छापा,7 जुआडी गिरफ्तार, 10 हजार 390 रूपये जप्त

Aditi News Team

Mon, May 26, 2025
थाना ओमती पुलिस का जुए के फड़ पर छापा,7 जुआडी गिरफ्तार, 10 हजार 390 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मीके मार्ग निर्देशन में थाना ओमती की टीम द्वारा 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 390 रूपये जप्त किये गये है। थाना ओमती मे आज दिनॉक 25-5-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नये मोहल्ले में ताश पत्तों की हार जीत पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर नये मोहल्ले में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ कुछ लोग ताश पत्ते पर जुआ-मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा सभी ने नाम पता पूछने पर अपने नाम मनीष गुप्ता निवासी अंधेरदेव, राजेन्द्र प्रजापति निवासी पटेल मोहल्ला रामपुर गोरखपुर, अजय गुप्ता निवासी दीक्षितपुरा सिंघई कालोनी , नितिन चौहान निवासी खटीक मोहल्ला कोतवाली तथा विनोद सेन निवासी पुरवा धनवंतरी नगर संजीवनी नगर, बबली बहेलिया निवासी प्रेमसागर हनुमानताल, अहफाज अली निवासी चांदनी चौक हनुमानताल बताये जुआडियों के पास से नगद 10 हजार 390 रूपये एवं ताश के 52-52 पत्ते जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, आरक्षक सुनील पटेल, शिव सिंह बघेल, राजवीर, नंदकिशोर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें