Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 500 पाव देशी शराब जप्त, फरार आरोपी की तलाश

Aditi News Team

Wed, Jun 11, 2025
कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 500 पाव देशी शराब जप्त, फरार आरोपी की तलाश पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस. गोठरिया के मार्ग निर्देशन में थाना माढोताल की टीम द्वारा 500 देशी शराब कार सहित जप्त की गई। थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज दिनॉक 11-6-25 को रात्रि में कटंगी वाईपास की ओर से पाटन वाईपास की तरफ एक सफेद कलर की होण्डई कम्पनी की ओरा कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 9660 में एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब बेचने के लिये लेकर आ रहा है सूचना पर कटंगी वाईपास सर्विस पर नाकाबंदी की गई कुछ देर बाद कटंगी वाईपास सर्विस रोड़ की ओर से पाटन बाईपास की ओर मुखबिर के बताये नम्बर की कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 9660 आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया, कार चालक पुलिस को देखकर कार से उतरकर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया, तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 10 कार्टून में देशी शराब के कुल 500 पाव कीमती लगभग 50 हजार रूपये के रखे मिले जिन्हें कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 9660 सहित जप्त करते हुये कार चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- अवैध देशी शराब जप्त करने में प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, आरक्षक अजय, राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें