Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: थाना बरगी अंतर्गत हुई जघन्य अंधी हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी हत्या,हत्या कर साक्ष्य छुपाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Sat, Sep 6, 2025
थाना बरगी अंतर्गत हुई जघन्य अंधी हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी हत्या,हत्या कर साक्ष्य छुपाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार नाम पता गिरफ्तार आरोपीः - 1-सचिन यादव पिता सुनेर यादव उम्र 18 वर्ष निवासी कुडो बुधवारा थाना घंसौर जिला सिवनी, 2-ददुआ उर्फ बृजलाल उर्फ बृजेश पिता भीकम इनवाती उम्र 20 वर्ष निवासी कुडो बुधवारा घंसौर सिवनी 3-बिहारी उर्फ आशीष पिता शुक्ला धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुडो बुधवारा घंसौर जिला सिवनी 4-शिवदीन उड़के पिता मंगल सिंह उड़के उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना घंसौर जिला सिवनी   घटना विवरण - दिनाँक 20.08.2025 को सुचनाकर्ता किशोर सिंह यादव पिता सालकराम यादव उम्र 71 साल नि. ग्राम बरगीनगर घंसौर रोड ने सूचना दी थी कि ग्राम बींझा मोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा है सूचना पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। दौरान जांच मृतक की पहचान सतेन्द्र उइके पिता तीरथ उइके उम्र 19 वर्ष निवसाी कुडो बुधवारा घंसौर जिला सिवनी के रुप मे पिता तीरथ उइके द्वारा की गई । मर्ग जांच के दौरान आये साक्ष्यो के आधार पर पाया गया कि दिनांक 15.08.25 को मृतक सतेन्द्र उइके अपने दोस्त ददुआ एवं सचिन यादव के साथ घर से मण्डला जाने का कहकर निकला था जो वापस नही आया जिसकी गुमशुदगी कि रिपोर्ट थाना घंसौर जिला सिवनी में की गई थी। घटना के संदेही सचिन यादव से पूछताछ करने पर सचिन यादव ने सतेन्द्र के गांव की एक युवती के साथ प्रेमसंबंध होने से युवती के भाई आशीष उर्फ बिहारी के कहने पर गांव के ही ददुआ, शिवदीन, हेमराज के साथ मिलकर सतेन्द्र की हत्या करने एंव लाश को कलकुही घाटी मे छिपाने की बात स्वीकार की जिस पर थाना बरगी में अपराध क्र 422/25 धारा 103 (1) 238,3 (5) बीएनएस, 3(2) (व्ही),3(2) व्हीए एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना गंभीर प्रकृति की होने से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा गम्भीरता से लेते हुये प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गई। दौरान विवेचना आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने पर घटना के बाद आरोपियों का चेन्नई भाग जाना ज्ञात हुआ। टीमें अलग अलग स्थानो पर रवाना की गयी। दिनांक 05.09.25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घटना के आरोपी चेन्नई से नागपुर आ रहे है एवं वहाँ से भागने की फिराक में है। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर नागपुर रोड पर दबिश देते हुये आरोपी बिहारी उर्फ आशीष उम्र 20 वर्ष निवासी कुडो बुधवारा, शिवदीन पिता मंगल उइके उम्र 23 साल नि. ईश्वरपुर थाना घंसौर जिला सिवनी, ददुआ उर्फ बृजलाल उर्फ बृजेश पिता भीकम इनवाती उम्र 20 साल नि. ग्राम कुडो बुधवारा को चेन्नई से वापस आते समय अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई एवं घटना स्थल ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया गया, जिस पर पाया गया कि बिहारी उर्फ आशीष की बहन एवं सतेन्द्र के मध्य प्रेम संबंध होने से एवं भाई को राखी न बांधने से रुष्ट होकर बिहारी उर्फ आशीष ने अपने चार दोस्तो के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाकर 15 अगस्त को सतेन्द्र उइके के दोस्त ददुआ से सतेन्द्र को जंगल मे बुलवाकर गला घोंटकर धारदार कडे से गला रेतकर एवं चेहरा पत्थर से कुचलकर हत्या कर लाश को छुपा दिया था। घटना में प्रयुक्त पत्थर, लोहे का धारदार कडा, मोबाईल, आदि जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। *उल्लेखनीय भूमिका* - अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर, चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक सुश्री सरिता पटैल, उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र उइके आरक्षक सतमन, सुधीर कुमार सिंह, अजय शर्मा, शेर सिंह बघेल, मुकेश डेहरिया, मयंक चौरसिया, सतेन्द्र मरावी, आरक्षक दुर्गेश झारिया विपुल कुमार सिंह तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, अरविन्द की सराहनीय भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें