Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ हैवानियत का आरोप : बांधकर बेरहमी से पीटने की चर्चा, गंभीर सवालों के घेरे में घटना

Aditi News Team

Mon, Oct 19, 2026

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ हैवानियत का आरोप

बांधकर बेरहमी से पीटने की चर्चा, गंभीर सवालों के घेरे में घटना

रानी पिपरिया के 21 वर्षीय अभिषेक पटेल के साथ मारपीट का मामला,

चार नामजद व्यक्तियों सहित अन्य पर गंभीर आरोप

नरसिंहपुर। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक कथित घटना सामने आई है। ग्राम रानी पिपरिया निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पटेल, जो परिजनों के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक पटेल शाम करीब 4 बजे अपने घर से निकला था और बड़ा खुरपा पहुंच गया। आरोप है कि वहां मुकेश साहू, विमल साहू, दिनेश साहू, विजय साहू सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप यहां तक है कि युवक को अधमरा समझकर छोड़ दिया गया।

क्या मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को बांधकर पीटा गया?

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि अभिषेक पटेल को बांधकर पीटा गया। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। यदि यह आरोप सही पाया जाता है, तो सवाल उठता है कि आखिर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ इतनी क्रूरता क्यों की गई,फिलहाल उक्त मानसिक युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में चल रहा है।

आखिर क्या था युवक का कसूर?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो उसके साथ संवेदनशीलता दिखाने के बजाय कथित तौर पर हिंसा क्यों की गई? किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर सजा देने का अधिकार आखिर किसने दिया?

परिजनों का कहना है कि उक्त पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ित की चिकित्सकीय स्थिति स्पष्ट की जाए और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

नोट: खबर में लगाए गए आरोप प्राप्त जानकारी और ग्रामीणों के कथन पर आधारित हैं। पुलिस जांच एवं संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया आना शेष है।

रिपोर्टर संदीप राजपूत

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें