: जबलपुर,अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार
Mon, Oct 16, 2023
जबलपुर,अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार
1200 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख रुपए की एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त आसमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, वं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति के मार्ग दर्शन में थाना बेलबाग की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1200 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 15/10/2023 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कार क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 4133 मंे अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लोड कर अधारताल की ओर लायी जा रही है, मुखबिर की सूचना पर ग्राम गु़र्दा में नेशनल धर्म कंाटा के सामने दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये नम्बर की कार आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो नहीं रूकी, वाहन का चलक तेजी से चलाकर खाली मैदान कि और चला गया जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम अमर मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोहरा थाना सिहोरा वर्तमान पता शक्तिनगर थाना गढा एवं ड्रायवर सीट के बाजू में बैठे ने पिन्टु उर्फ ओमकार चौकसे उम्र 28 वर्ष निवासी प्रहलाद चौक ग्राम इन्दाना थाना मझौली वर्तमान पता मटमैली माता थाना मदनमहल बताया , वाहन कि तलाशी लेने पर 06 प्लस्टिक की बोरियों में 1200 पाव देशी शराब रखी मिली। दोनो आरोपीयों के कब्जे से बाहन क्र. एम.पी. 19 सी.बी. 4133 तथा 1200 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 8 हजार रुपये की जप्त करते हुये आरोपी अमर मिश्रा तथा पिन्टु उर्फ ओमकार चौकसे के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई, सहायक उप निरीक्षक रामस्नेही शर्मा, आरक्षक महेश, कुनाल, टेकवन, रीतेश की सराहनीय भूमिका रही।
: जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,05 किलो 274 ग्राम सोने के जेवर कीमती लगभग 03 करोड़ रुपये के जप्त
Mon, Oct 16, 2023
जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,05 किलो 274 ग्राम सोने के जेवर कीमती लगभग 03 करोड़ रुपये के जप्तनवागत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, से आने वाले संदिग्ध लोगों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है, इसके साथ ही 72 एफ.एस.टी. टीम का गठन किया गया है। गठित एफ.एस.टी. टीम के द्वारा चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य वं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में थाना गढा एवं एफ.एस.टी टीम द्वारा 5 किलो 274 ग्राम सोने के जेवर कीमती लगभग 03 करोड़ रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।थाना गढा में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अंधमूक बायपास मेे एक व्यक्ति दो बैग लिये हुये है आटो वालो से पूछ रहा है कि आगे कही पुलिस की चौकिंग तो नही लगी है। सूचना पर थाना गढा पुलिस द्वारा त्रिपुरी चौक के पास नेक्शा शोरुम के सामने बैरिकेट लगाकर चौकिग करते हुये आटो को रोका गया आटो में एक व्यक्ति 02 बैग लिये हुये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ जैन पिता नरेन्द्र कुमार जैन उम्र 38 साल निवासी सुदामा नगर थाना अन्नापूर्णा जिला इंदौर बताते हुये बैग में आभूषण लेकर जबलपुर के व्यापरियों को बेचने हेतु आना बताया ।आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण कार्यवाही हेतु एफ.एस.टी. एवं इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई। कुछ समय पश्चात मौके पर एफ.एस.टी.. एवं इनकम टैक्स की टीम पहुंची । एफ.एस.टी. एवं इनकम टैक्स की टीम द्वारा सौरभ जैन से आभूषणों के संबंध मे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया जिसने कोई भी दस्तावेज एवं बिल पेश नही किया न ही कोई दस्तावेज होना बताया संदेही सौरभ जैन के पास अधिक मात्रा मे सोने के आभूषण मिलने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु सौरभ जैन को थाना गढा लाया गया, सौरभ जैन के बैग को चैक करने पर बैग के अंदर 08 प्लास्टिक के डिब्बे मे सोने के आभूषण एवं 01 मिठाई का खाली डिब्बा तथा बिल जैसे रसीद कट्टे मिेले जिन्हे एफ.एस.टी. टीम द्वारा सौरभ जैन से निकलवा कर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे मे तौलकर करने पर 08 डिब्बांे में 43 पैकेट में सोने के आभूषण वजनी 5 किलो 274 ग्राम 403 मिली ग्राम कीमती लगभग 03 करोड रुपये के होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये जप्त किये गये सम्पूर्ण सोने के आभूषण अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु इन्कमटैक्स विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।उल्लेखनीय भूमिका :-अधिक मात्रा में स्वर्ण आभूषण के साथ संदेही को पकडने में थाना प्रभारी थाना गढ़ा श्री बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल कुमार , प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक निकेश, धर्मेन्द्र, रविसागर पाण्डेय, सचिन , अश्विनी, कमलेश परतेती, आशीष प्रताप सिंह, चालक आरक्षक राजेश्वर मिश्रा तथा एफ.एस.टी. के अधिकारी श्री शुभम बिलोरिया, श्री नितिन कुमार विश्वकर्मा (भारतीय भू विज्ञानिक सर्वेक्षण अधिकारी), राजस्व विभाग के तहसीलदार श्री भरत सोनी तथा प्रधान आरक्षक सुवेग पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।
: नरसिंहपुर, अवैध शराब जब्त ,अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज
Sat, Oct 14, 2023
अवैध शराब जब्त
अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर 14 अक्टूबर 2023.
विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 13 अक्टूबर को जिले में 12 स्थानों पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.16 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 6580 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
विधानसभा गोटेगांव के अंतर्गत 4 स्थानों से 1800 रुपये की कुल 4 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
विधानसभा नरसिंहपुर के अंतर्गत करेली विकासखंड में 4 स्थानों से 4080 रुपये की कुल 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
विधानसभा गाडरवारा के अंतर्गत 2 स्थानों से 750 रुपये की कुल 5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।