: जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्त
Sat, Aug 2, 2025
जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 18 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है।थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 01-08-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिमझा मे रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम रिमझा में रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास बैठकर जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः घनश्याम सिंह निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, राघव शर्मा निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, मनोज बर्मन निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, रूपेश ठाकुर निवासी ग्राम सिंगौरी, रोहित ठाकुर निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, सतीश सिंह गौंड़ निवासी ग्राम सिंगौरी, आशीष गलबले निवासी ग्राम रिमझा, अनुराग नंदेसरिया निवासी ग्राम रिमझा बताये जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते एवं 18 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक विजय जैसवाल, आरक्षक गंगाराम, रामगोपाल, आनंद, छन्नूलाल, आलोक, रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही।
: थाना देहात पुलिस की गिरफ्त मे आया मो.सा.चोर
Sat, Aug 2, 2025
थाना देहात पुलिस की गिरफ्त मे आया मो.सा.चोर
अदिति न्यूज शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा (थाना देहात)
पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष गुप्ता (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय राणा के निर्देशन पर सम्पति संबंधी आरोपियो की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जी. एस. राजपूत ने सम्पति संबंधी आरोपियो की धर पकड हेतु, थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर अपने मुखवीर तंत्र के आधार पर एक मो.सा. चोर को भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा से गिरफ्तार कर उससे दिनांक 14.03.2025 को चोरी की हुई एक हीरो कंपनी की ग्लेमर मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 बरामद कर आरोपी विनोद उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी निवासी लहगड्डुआ थाना अमरवाडा हाल सुरेश मालवी के घर किराये के मकान भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जिला जेल छिन्दवाड़ा मे निरूध्द किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.04.2025 को प्रार्थी रामकुमार पिता नरेश डेहरिया उम्र 21 साल निवासी पिपरिया कलान ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 14.03.25 को शाम करीब 07 बजे लूट ले मेन्स वेयर के सामने प्रार्थी के स्वंम मो.सा. से गिरने से एक्सीडेन्ट होने पर आस-पास के लोगो ने ईलाज हेतु अस्पताल लेकर आये इसी दोरान एक्सीडेन्ट की घटना स्थल रोड से प्रार्थी की मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 को मौका पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी की मो.सा. को चोरी कर ले गया जिस पर थाना देहात मे अप.क्र. 189/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था दौरान विनेचना के आरोपी विनोद उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी निवासी लहगडुआ थाना अमरवाडा हाल सुरेश मालवी के घर किराये के मकान भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा के कब्जे से एक हीरो कंपनी की ग्लेमर मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 बरामद कर न्यायालय के आदेश से जिला जेल छिन्दवाड़ा मे निरूध्द किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः
निरी.जी. एस. राजपूत, प्र.आर. 412 महेन्द्र कुमार, प्र. आर. 345 टीकाराम एवं आर.640 महेश रघुवंशी थाना देहात छिन्दवाड़ा जिला छिंदवाड़ा
: गाडरवारा पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़ा,चोरी गई कुल 04 दो पहिया वाहन बरामद
Tue, Jul 29, 2025
गाडरवारा पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़ा,चोरी गई कुल 04 दो पहिया वाहन बरामद
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के द्वारा जिले में संपत्ति एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला नरसिंहपुर में विशेष अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक के नेतृत्व में दिनांक 28/07/2025 को थाना गाडरवारा पुलिस टीम को शातिर मोटरसाईकल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाईकल,स्कूटी बरामद करने में सफलता मिली है । दिनांक 28/07/2025 को थाना गाडरवारा पुलिस टीम के द्वारा पतलोन तिगड्डा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी । वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की गई । जिससे नाम पता पूछने पर उक्त संदिग्ध ने अपना नामः- गोलू उर्फ भैयाजी पिता मंगल कौरव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तेदूखेडा थाना चीचली जिला नरसिंहपुर का होना बताया । जिसके पास से मिली बिना नंबर प्लेट की स्टार सिटी मोटर साईकल के दस्तावेज माँगने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया ना ही उक्त मोटरसाईकल संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया । संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर गोलू उर्फ भैयाजी कौरव के द्वारा दिनांक 22/07/2025 की रात 08/30 बजे रेल्वे स्टेशन गाडरवारा गेट के पास से उक्त मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी से अन्य चोरी गये वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा लगभग 20 दिवस पूर्व तहसील के बाहर खड़ी स्कूटी चुराकर आचार्य नगर गाडरवारा में छोड़कर चले जाना साथ ही विगत पिपरिया,नर्मदापुरम से चोरी की गई लाल रंग की स्प्लेंडर प्रो एवं काले रंग की स्प्लेंडर प्लस पतलोन रोड गाडरवारा में छिपाना स्वीकार किया । गाडरवारा पुलिस द्वारा आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त मोटरसाईकलें बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडीशियल रिमाँड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । वाहन चोर की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में विशेष भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के साथ उ.नि. अर्जुन सिंह बघेल,स.उ.नि. राजेश शर्मा,स.उ.नि. हरिशंकर बटके,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,सुजीत बागरी,अक्षय श्रीवास्तव,प्रदीप गुप्ता,ऐश्वर्य वेंकट,उत्तम उचाड़िया,करन,रामसिंह,महिला आरक्षक गीता अग्रवाल की विशेष भूमिका रही ।