Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

तेन्दूखेड़ा में होगा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर की गई प्रथम 200 पात्र आवेदनों को मिलेगा अवसर

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,रीवा संभाग रहा उपविजेता एवं सागर को मिला तृतीय स्थान

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: करपगांव जनशिक्षा केंद्र में समर केम्प प्रशिक्षण आयोजित

Aditi News Team

Mon, May 22, 2023
करपगांव जनशिक्षा केंद्र में समर केम्प प्रशिक्षण आयोजित करपगांव ।गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करपगांव के शासकीय उ मा विद्यालय जनशिक्षा केंद्र में समर केम्प संचालन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी जे आर सिउनिया, जनशिक्षक अनूप पालीवाल एवं प्रकाशचंद्र वर्मा ने समर केम्प से पहले बेसलाइन टेस्ट लिए जाने, वालेटियर रजिस्ट्रेशन, शाला प्रभारियों के दायित्वों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि समर केम्प में प्रथम फाउंडेशन द्वारा 5 वी उत्तीर्ण बच्चों को प्रतिदिन 2 घण्टे सुबह भाषा एवं संख्या ज्ञान को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में समस्त शाला प्रभारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें