Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,अशासकीय शालाओं में ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Aditi News Team

Thu, Sep 9, 2021

गाडरवारा। शेक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं में ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है। तत्सबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी निर्देशो के अनुसार पोर्टल पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना है एवं यदि आवेदन भरने में कोई त्रुटि हो गई है तो उसे सुधारना है। 7 सितंबर से 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन के बाद पोर्टल से पावती डाउनलोड करना तथा मूल दस्तावेजों से नजदीकी जनशिक्षा केंद्रों के सत्यापन केंद्रों में सत्यापन अधिकारियों से सत्यापन कराना है। 23 सितंबर को रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कुलो का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना दी जाएगी एवं 24 सिंतम्बर से 30 सिंतम्बर तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करना एवं प्रवेश लेते समय ही संबंधित अशासकीय स्कूल द्वारा मोबाइल एप्प के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिग दर्ज करना है। साईंखेड़ा बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया एवं मनीराम मेहरा ने उक्त कार्यक्रम अनुसार आवेदकों से प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। उल्लेखनीय है की साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत सत्यापन केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनवारी,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमगांव छोटा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बम्होरी कलां, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पलोहा बड़ा , शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय एवं शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा तय किए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें