Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: गाडरवारा,एडीपीसी रमसा ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021


गाडरवारा। गत दिवस नरसिंहपुर से दौरे पर आए रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल ने गाडरवारा के शासकीय आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सुखाखैरी एवं बारहाबड़ा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं ग्राम बैरागढ़ के शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं की कम उपस्तिथि पर चिंता जाहिर करते हुए शाला प्रभारियों से उपस्तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए । उन्होंने 10 वी कक्षा के छात्र छात्राओं की अच्छे ढंग से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्व 2021 की तैयारी के अलावा प्रयोगशालाओ को व्यवस्थित कर विज्ञान विषय के प्रायोगिक अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला परिसरों की समुचित साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत समय पर शाला संचालन के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुखाखैरी में निर्माणाधीन शाला भवन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के समय शाला प्राचार्य राघवेंद्र ठाकुर , गोविंद ताम्रकार, रामकिशोर चौधरी, महेंद्र पटैल, गोकल वर्मा, महेश वर्मा , श्रीमती विनीता मेहरा सहित अन्य शिक्षक उपश्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने दी ।

Tags :

जरूरी खबरें