Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,चीचली विकासखंड में शालाओं की हो रही सतत मॉनिटरिंग

Aditi News Team

Sat, Nov 27, 2021

गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा लगातार दिए जा रहे निर्देशो के चलते चीचली विकासखण्ड की शासकीय शालाओं में अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर शालेय व्यवस्थाओं में कसावट लाने के प्रयास किये जा रहे है। तत्सबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की गत दिवस जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्ठी ने बीएसी अरुण दुबे के साथ ग्राम पचामा की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला एवं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला सालीचौका का अवलोकन करते हुए स्कुलो में ब्रिज कोर्स एवं दक्षता उन्नयन की गतिविधियों के विधिवत संचालन के निर्देश दिए। चीचली बीईओ ए एस मसराम ने भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चीकसा, शासकीय हाईस्कूल गांगई एवं प्रेमपुर का निरीक्षण करते हुए अर्धवार्षिक परीक्षाओं के समय सारिणी अनुसार संचालन एवं निदानात्मक कक्षाओं के लगाने के निर्देश दिए। चीचली बीआरसी डी के पटैल ने गत दिवस एकीकृत माध्यमिक शाला बारछी एवं महगवां खुर्द की शासकीय शाला का अवलोकन करते हुए स्कुलो मे समुचित सफाई के निर्देश दिए एवं दक्षता उन्नयन वर्क बुको के जाँचकार्य को देखते हुए सूक्ष्मता से मूल्यांकन करने की बात कही। इसके अलावा जनशिक्षको संजय सोनी, अनूप पालीवाल एवं अजय नामदेव भी अपने जनशिक्षा केंद्रों की शालाओं का सतत अवलोकन कर बच्चों से कक्षाओं से संवाद कर शिक्षको को भी जरूरी दिशा निर्देश दे रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें