Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया छात्रों से संवाद

Aditi News Team

Wed, Aug 18, 2021

गाडरवारा। बीते बुधवार को समीपी ग्राम खुरसीपार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले ने निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से संवाद किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोविड 19 संक्रमण के चलते बहुत दिनों बाद 9 से 12 वी तक की कक्षाएं शुरू हुई है सभी छात्र छात्राएँ तय दिन एबं समय पर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय आएं एवं पढ़ाई करें। लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है ऐसी स्तिथि में तय समय पर कोर्स पूरा हो इसी मंशा को ध्यान में रखकर छात्र छात्राएँ पढ़ाई करें। विदित हो की ग्राम खुरसीपार में चल रहै कोविड टीकाकरण में बतौर नोडल अधिकारी श्री इंग्ले का आगमन हुआ था उनसे जनपद सदस्य मनोज दुबे एवं मकरंद कौरव ने विद्यालय के विकास सबंधी चर्चा की। श्री इंग्ले ने विद्यालय प्रबन्धन की प्रशंसा भी की।इस अवसर पर स्कूल में प्राचार्य अनूप शर्मा , राजेश बरसैयां सहित विद्यालय का शेक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें