Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

जरूरतमंदों को मिले बीपीएल का लाभ, अपात्रों के नाम हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर सख्त लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों पर कार्रवाई,

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sat, Dec 18, 2021

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल गाडरवारा में साईंखेड़ा , चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो के प्राचार्यो की समीक्षा बेठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन की अध्य्क्षता में किया गया। डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की बैठक में स्काउट गाइड केम्प एव दल पंजीयन, खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन, छात्रवृति, नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर प्राचार्यो से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने कहा की हमारे समक्ष अनेक चुनोतियाँ है । सभी विकासखण्ड में खेल प्रतियोगिताएं तय समय पर हो एवं छात्रवृति से जुड़ी जानकारी भी पोर्टल पर सभी तय सीमा में अपलोड कराएं। स्काउट गाइड से जुड़ी गतिविधियां भी सक्रियतापूर्वक संपादित हों। विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांग छात्र छात्राओं का शिविर निर्धारित समय सीमा में हो ऐसा उद्देश्य लेकर आप सभी कार्य करें। बैठक में गजेंद्र आचार्य, बीईओ प्रतापनारायण, अनूप शर्मा सहित तीनो विकासखंडों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें