Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,बीईओ एवं बीआरसी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Feb 19, 2022

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत समीपी ग्राम तूमड़ा की शासकीय प्राथमिक माडल शाला तूमड़ा का विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनारायण व विकास खंड समन्वयक स्रोत गिरीश पटैल के संयुक्त दल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। दल ने कक्षा 1से 5 तक के बच्चों की उनकी कक्षाओं में जाकर शिक्षा गुणवत्ता की परख की। बी ई ओ ने कक्षा 3 और 4 के बच्चों से उनके और उनके माता पिता के नाम लिखवाकर देखे। निरीक्षण दल को कक्षा-5 की छात्रा सुहानी कुशवाहा ने 37 का पहाड़ा, रीना साहू ने 26 का अनुराग कुशवाहा ने 19 और 25 का पहाड़ा मौखिक सुनाया तत्पश्चात कक्षा-1और 2 के बच्चों से बी ई ओ प्रतापनारायण और नवागत बी आर सी गिरीश पटेल ने संवाद स्थापित किया और कक्षा-2 के विद्यार्थी अंश विश्वकर्मा , आकृति, हर्षिता एवं लता राजोरिया ने शब्द पढ़कर सुनाये और पाठ का वाचन किया। बच्चों की बेहतर शैक्षिक स्थितिऔर शिक्षा गुणवत्ता संतोष जनक पाये जाने पर दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की तारीफ की। इस दौरान शिक्षक हल्के वीर पटेल ने निरीक्षण दल को पुस्तकालय सहित किये जा रहे नवाचारों से अवगत कराया। इस मौके पर बालकेविनेट प्रधानमंत्री छात्रा सुहानी कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ से बी ई ओ और नवनियुक्त बी आर सी सी का अपनी शाला में अभिनंदन किया। दल में सतीश शर्मा एवं श्रीमती अर्पणा ब्राउन भी शामिल थे।इस अवसर पर शाला प्रमुख मनीष पटेल, हल्के वीर पटेल, वर्षा गुमास्ता सहित सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये।

Tags :

जरूरी खबरें