Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,बीटीआई स्कूल में संकुल स्तरीय खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित

Aditi News Team

Sat, Nov 20, 2021

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में खेलो एमपी कार्ययोजना के तहत संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की क्रीड़ा प्रतियोगिताओ में प्रमुख रूप से बालिका एवं बालिकाओं के अलग अलग वर्ग हेतु खो खो, रस्सीकूद, कबड्डी, एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओ में शासकीय हाईस्कूल बरहटा, बीटीआई , माध्यमिक शाला घूरपुर , माध्यमिक शाला किसानी के छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी। प्रतियोगिताओ का शुभारंभ पार्षद एवं शाला विकास अध्य्क्ष समिति अध्य्क्ष संजय राजौरिया, बीईओ प्रतापनारायण एवं प्राचार्य जयमोहन शर्मा की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की खेलो एमपी एक अच्छी योजना है इससे खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। पार्षद संजय राजौरिया ने अपने उदबोधन में कहा की प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राएँ अच्छे खेल का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम में प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओ के अंत मे रस्सीकूद बालिका वर्ग में माध्यमिक स्तर पर किसानी स्कूल से प्रथम स्थान मयूरी कहार, द्वितीय स्थान आकांक्षा, तृतीय स्थान लता धानक, हाईस्कूल स्तर पर हाईस्कूल बरहटा की सुहानी कौरव प्रथम, निकिता कौरव द्वितीय एवं कामना पाली तृतीय स्थान को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओ में भी सर्वोच्च तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रतियोगिताओ का संचालन पीटीआई अनुज जैन एव अर्पणा ब्राउन ने एवं आभार प्रदर्शन चंद्रकांत विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर गिरीश पटैल, प्रसन्न खत्री, के के राजौरिया, मलखान मेहरा, विनय शंकर शर्मा, मनमोहन शर्मा , सोमनाथ मेहरा, संजय कौरव, मधुसूदन पटेल सहित संकुल की समस्त शालाओं के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें