Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का आयोजन संपन्न

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

गाडरवारा। बीते शुक्रवार को संपूर्ण देश मे भारत सरकार द्वारा किये गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का आयोजन गाडरवारा नगर , साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की चयनित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के चयनित छात्र छात्राओं के बीच किया गया। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे साईंखेड़ा ब्लाक की 17 शासकीय एवं 25 अशासकीय शालाओं सहित कुल 42 एवं चीचली विकासखण्ड की 19 शासकीय तथा 4 अशासकीय शालाओं सहित कुल 23 स्कुलो में किया गया। सर्वे के तहत उक्त शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 3, 5 , 8 और 10 वी के चयनित छात्र छात्राओं के सर्वे हेतु सीबीएसई द्वारा एक आब्जर्वर एवं फील्ड इन्विजिलेटर की नियुक्ति की गई थी जो सुबह साढ़े 7 वजे की चयनित शालाओं में उपस्थित हो गए थे उनके द्वारा सर्वप्रथम शालाओं में उपस्थित छात्र छात्राओं की सेम्पलिंग कर सर्वे हेतु उनका चयन किया फिर उन बच्चों के सर्वे हेतु सुबह साढ़े 10 बजे से प्रश्न पत्र एवं ओएमआर सीट वितरित कर उनके स्तर का आकलन किया। सर्वे में चीचली विकासखण्ड की कुल 23 शालाओं से 460 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। इसके अलावा साईंखेड़ा विकासखण्ड की कुल 42 शालाओं से कुल 1056 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। सर्वे के सुचारू संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने गाडरवारा के आदित्य पब्लिक स्कूल, न्यू एज पब्लिक स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, क्राइस्टचर्च कान्वेंट,कृष्णा कान्वेंट शालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सर्वे में शामिल छात्र छात्राओं से संवाद किया। उन्होने स्कूल प्रबंधनों से बच्चों को स्वल्पाहार कराने की बात भी कही। इस अवसर पर उनके साथ गजेंद्र आचार्य, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, जयमोहन शर्मा, विक्रम शर्मा, सुखराम सेन,जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल, डी एस साहू, रोहित वाल्मीक आदि मौजूद रहे। सर्वे के सुचारू रूप से आयोजन में बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, बीआरसी डी के पटेल, चन्दन शर्मा, संजय शर्मा,जीपी उपरेलिया , प्रसन्न खत्री, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा , अरुण दुबे, सुशील शर्मा, संजय सोनी, राजेश गुप्ता, एनपी साहू, सतीश नाईक, रजनीश गुप्ता , सुरेन्द्र पटैल, राजेन्द्र गुप्ता सहित समस्त जनशिक्षको , आब्जर्बर , फील्ड इन्विजिलेटर का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें