Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,संयुक्त संचालक ने दिए सफलता के मंत्र

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जबलपुर से पीएसएम कालेज के प्राचार्य एवं प्रभारी सन्युक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ रामकुमार स्वर्णकार ने छात्र छात्राओं से संवाद करके सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने दोनों स्कुलो में आयोजित कार्यक्रर्मो में कहा की जीवन मे सफलता के लिये एकाग्रता से पढ़ाई जरूरी है। पढ़ाई में आलस्य सबसे बड़ी बाधा है जिसे हम त्याग कर ही अच्छी पढ़ाई कर सकते है। जीवन मे आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे लक्ष्य का होना जरूरी है। जब तक आपके पास अच्छा लक्ष्य नही है आप जीवन मे सफल नही हो सकते । उन्होंने संवाद करते हुए आगे कहा की कोविड 19 के चलते स्कूल लंबे समय तक बंद रहे जिससे पढ़ाई का नुकसान हुआ । आप सभी कोविड 19 के समय की मानसिक स्तिथि से उबरकर पढ़ाई पर अब विशेष ध्यान दें। इस बार बोर्ड परीक्षाएँ नजदीक है ऐसे में घर पर पढ़ाई के लिये अधिक ध्यान दें। कन्या शाला में प्रभारी संयुक्त संचालक को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आदर्श स्कूल के कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने प्रभारी सन्युक्त संचालक श्री स्वर्णकार को पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अल्पना नाहर ने किया। प्रभारी सन्युक्त संचालक के कार्यक्रमों में प्राचार्य अनूप शर्मा, के के वर्मा, सुशील शर्मा , एनपी साहू, राजेश गुप्ता, रामकुमार कौरव, आर पी महिलांग, साधना श्रीवास्तव, एस अली, पीएस पटैल, ओमप्रकाश सोनी, ज्योत्सना दुबे , जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें