Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र में रिक्त पड़े पद पर नियुक्ति की कवायद में जुटा स्कूल शिक्षा विभाग

Aditi News Team

Wed, Feb 2, 2022

गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केन्द्र में रिक्त पड़े विकासखण्ड स्रोत समन्वयक के पद पर नियुक्ति की कवायद में स्कूल शिक्षा विभाग जुटा हुआ है । संभवतः अगले हफ्ते तक जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी के पद पर नई प्रतिनियुक्ति होने की उम्मीद है। विदित हो की 27 अक्टूबर को एक समाचार पत्र में पुस्तक वितरण के संबंध में लापरवाही से जुड़ी खबर के प्रकाशन के उपरांत हुई जांच में साईंखेड़ा के तत्कालीन बीआरसी चंदन शर्मा को दोषी मानते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने बीआरसी के प्रभार से पृथक करने के आदेश पिछले माह जारी किए थे। उसी समय बीआरसी का पद रिक्त हो गया था परंतु जनपद शिक्षा केंद्र की व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाए जाने एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के चलते सीनियर बीएसी संदीप स्थापक को नए बीआरसी के पदांकन होने तक अस्थायी रूप बीआरसी साईंखेड़ा का प्रभार सौंपने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हुए थे । क्योंकि समाधान ऑनलाइन के अंतर्गत मेरिट कम मीन्स में चयनित 210 छात्रों की राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी सूची के नरसिंहपुर जिले के प्रस्ताव तत्परता से तैयार कर भेजे गये थे जिसमे समस्त बीआरसी एवं बी ए सी संदीप स्थापक का विशेष सहयोग रहा था। इसके अलावा कार्यालय से बीआरसी पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु साईंखेड़ा एवं चीचली बीईओ को पत्र के माध्यम से पात्र शिक्षको के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजने के निर्देश भी जारी किए है। ऐसा माना जाता है कि पात्र शिक्षको के प्रस्ताव मिलते ही जल्द जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नए बीआरसी की प्रतिनियुक्ति हेतु फाइल जिला पंचायत सीईओ के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और जल्द नए बीआरसी की प्रतिनियुक्ति हो जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें