Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, जन शिक्षा केंद्र की चीचली की समीक्षा बैठक आयोजित

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
जन शिक्षा केंद्र की चीचली की समीक्षा बैठक आयोजित गाडरवारा । विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ सभी प्राथमिक माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों की समीक्षा बैठक बीते दिवस आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार द्वारा पुस्तक वितरण एप पर पुस्तक डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा, नवोदय चयन परीक्षा फार्म की अद्यतन स्थिति, विद्यांजलि पोर्टल पर शाला नामांकन, कक्षा पहली एवं छठवीं की दर्ज संख्या के अनुपात में मैपिंग की प्रगति तथा इंग्लिश ओलंपियाड में शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की गई । संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा पुस्तकालय की क्रियाशीलता, कक्षा पांचवी आठवीं के वार्षिक प्रगति पत्रक में दर्ज प्रविष्टि के संशोधन, राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में छात्रों की तैयारी हेतु पूर्व प्रश्न पत्रों के उपयोग, एकीकृत शाला निधि, वर्तमान सत्र में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के कार्यकारी निर्देश, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मिशन इंद्रधनुष एवं टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की गई । इस बैठक में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह बैठक आर पी चतुर्वेदी जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें