Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, डीपीसी ने किया शिक्षको के ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jul 13, 2023
डीपीसी ने किया शिक्षको के ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको का ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीआरसी गिरीश पटैल के नेतृत्व में सतत रूप से जारी है। प्रशिक्षण के चौथे दिन नरसिंहपुर से डीपीसी आर पी चतुर्वेदी ने एपीसी समीर त्यागी एवं यजुवेंद्र सिलावट के साथ निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बीएसी संदीप स्थापक से प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षको की जानकारी ली एवं कक्षों का भ्रमण किया । उन्होंने प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था को देखा। डीपीसी श्री चतुर्वेदी ने भोपाल से प्रशिक्षित विषयवार डीआरजी से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर डीपीसी श्री चतुर्वेदी ने शिक्षको से चर्चा करते हुए कहा कि एफएलएन से पढ़ाई अब तीसरी कक्षा में कराना है। सभी शिक्षक पूर्ण सक्रियता से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं विषयो से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं को समाधान करें। इस अवसर पर जनशिक्षको , मास्टर ट्रेनरों एवं शिक्षको की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही

Tags :

जरूरी खबरें