Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, मां भगवती दरबार में लिया नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प 

Aditi News Team

Sun, Oct 2, 2022
मां भगवती दरबार में लिया नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प गाडरवारा। गत दिवस गांधी जयंती के अवसर पर चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सलगापुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू होकर मां भगवती स्थापना स्थल तक निकाली गई जहां पर पूजन व आरती कर नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया ।इस जागरूकता रैली में विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता ,महिला स्वसहायता समूह द्वारा पूज्य बापू की प्रतिमा का पूजन अर्चन और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नशा मुक्ति एवं स्वच्छता का उदबोधन किया। विदित हो कि नशा मुक्ति के इस अभियान में जनमानस का अत्याधिक समर्थन प्राप्त हुआ । इस अवसर पर ग्राम पंचायत टिकटोली के सरपंच पप्पू मरैया सचिव ,ग्राम पंचायत सहायक सचिव, प्राथमिक विद्यालय के राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक विपिन फौजदार, ओम प्रकाश ठाकुर ,हरिओम कौरव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, गिरीश फौजदार, संजय पाठक ,प्रभात फौजदार, संतोष मेहरा ,हुलकर प्रसाद ओझा, रामनरेश जरहा सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें