Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, माध्यमिक शिक्षको को मिली बीएसी एवं जनशिक्षक की जिम्मेदारी 

Aditi News Team

Sun, Jul 16, 2023
माध्यमिक शिक्षको को मिली बीएसी एवं जनशिक्षक की जिम्मेदारी गाडरवारा। जिला पंचायत सीईओ सुनीता खंडायत द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र के माध्यम से काउंसलिंग उपरांत क्षेत्रीय माध्यमिक शिक्षको की बीएसी एवं जनशिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया को जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा के लिए बीएसी एवं माध्यमिक शिक्षक आज़ाद सिंह कौरव को जंन शिक्षा केन्द्र पलोहाबड़ा , दीपक स्थापक को जनशिक्षा केंद्र बनवारी, अवधेश पटैल को जनशिक्षा केंद्र बम्होरी कलां, मनीष सोनी को जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा एवं बनवारी लाल नागवंशी को जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन के लिए जनशिक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर लिया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक हेमंत पटैल को चीचली जनपद शिक्षा केन्द्र अन्तर्गत जनशिक्षा केंद्र करपगांव, प्रमोद कुमार साहू को जनशिक्षा केन्द्र शाहपुर एवं ललित कुमार पाराशर को जनशिक्षा केंद्र कठोतिया के लिए जनशिक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर लिया है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने नवागत बीएसी एवं जनशिक्षकों से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

Tags :

जरूरी खबरें