Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, विकासखण्ड प्रभारी ने लिया तैयारियों का जायजा

Aditi News Team

Thu, Oct 14, 2021

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर के व्याख्याता एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 हेतु चीचली विकासखण्ड प्रभारी जी एल उपरेलिया ने चीचली विकासखण्ड की शालाओं में जाकर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों का जायजा लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की उन्होंने जनशिक्षक संजय सोनी के साथ शासकीय प्राथमिक शाला छावरगांव, पटकुही, मोहपानी,सुखाखेरी, शासकीय माध्यमिक शाला रातीकरार , स्टेशनगंज गाडरवारा एवं एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेंदूखेड़ा का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के दौरान शिक्षको से अभ्यास प्रश्नबैंको , साप्ताहिक एवं मॉक टेस्ट पेपरों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए समय पर टेस्ट लेकर विश्लेषण कर कठिन प्रश्नों की जानकारी एकत्रित करने एवं जनशिक्षा केंद्र पर आयोजित साप्ताहिक शैक्षिक संवादों में उनके समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कर प्रश्न पूछते हुए उनके शैक्षिक स्तर का जायजा लिया एवं उनके द्वारा हल की गई साप्ताहिक एवं मॉक टेस्ट की कापियों को भी देखा । उन्होंने शिक्षको से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उनके अवलोकन के दौरान संगीता मेहरा, विनोद सोनी, चन्द्रप्रभा ठाकुर,राजेश झारिया, सैयद इकरार अली, वीरेंद्र कौरव, मधु बेलवंशी, रामदास श्रीवास, दीपक चौरसिया एवं शालाओं के छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही

Tags :

जरूरी खबरें