Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020


गाडरवारा। बुधवार को साईंखेड़ा में जनपद शिक्षा समिति की बैठक जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति सभापति आत्माराम कौरव की अध्यक्षता एव सचिव स्थाई शिक्षा समिति श्री डी के चतुर्वेदी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, स्थाई शिक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त बीएसी एवं सीएसी के परिचय के साथ विकास खण्ड अन्तर्गत समस्त शालाओं की जानकारी के साथ छात्र हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी.बी आर सी चंदन शर्मा के द्वारा बताई गई। उन्होंने बैठक में बताया की एक परिसर एक शाला योजना के तहत शालाओं को एक साथ संचालित किया जा रहा है। सभी बीएसी, सीएसी को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है। बच्चों को खाद्य भत्ता की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। स्व सहायता समूहों द्वारा गणवेश निर्माण कार्य जारी है जो प्रधानपाठक द्वारा दी गई दर्ज संख्या के सत्यापन के आधार पर वितरित की जाएगी । कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए डिजीलेप सामग्री द्वारा मुहल्ला क्लासों द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा है ।बैठक में शालाओं में अतिक्रमण हटाने सबंधी विषय पर चर्चा हुई एवं सभी से इसमे सहयोग की अपेक्षा जताई।शासकीय स्कुलो में घटती दर्ज संख्या पर चिंता जताते हुए दर्ज संख्या बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षतिग्रस्त शाला भवनों की मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया ।शाला भबनो की पुताई एवं सफाई कराने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में जनपद सदस्य श्रीमती सविता शिवराज चौधरी, मुनि सिंह राजपूत, नन्हे भैया कौरव के अलावा बीईओ डी के चतुर्वेदी, बीआरसी चन्दन शर्मा, बीएसी मनीराम मेहरा, योगेंद्र झारिया संदीप स्थापक, प्रभारी एमआर सी प्रभात रूसिया, एम आइ एस वेदप्रकाश राजपूत लेखापाल दीपक आरसे. जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी,मो़ अपसार खान,सुरेंद्र राजपूत, दीपक स्थापक, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, देवी सिंह कीर , प्रदीप मालवीय उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें