Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा, संकुल केंद्र कन्या नवीन में नवभारत साक्षरता की बैठक संपन्न 

Aditi News Team

Sat, Jul 8, 2023
संकुल केंद्र कन्या नवीन में नवभारत साक्षरता की बैठक संपन्न गाडरवारा । गत दिवस संकुल केंद्र कन्या नवीन में नवभारत साक्षरता की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जनशिक्षक मोहम्मद अपसार खान ,संकुल सह -समन्वयक संजय अवस्थी ने शासन से प्राप्त निर्देशों से नोडल प्रभारियों को अवगत कराया कि सभी नोडल अधिकारी वर्ष 2011 में ग्राम को प्राप्त लक्ष्य के अनुसार 10 जुलाई तक सर्वे पूर्ण करे, ग्राम में स्थित नव चेतना केंद्र की नव साक्षर पंजी संधारित की जावे,कक्षा एक एवम दो की पुरानी पुस्तकें नव साक्षरों के अध्ययन हेतु नव साक्षरता केंद्र में दान में प्राप्त करे।अक्षर साथी को केंद्र संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करे।सभी नव चेतना केंद्रों पर केंद्र का पटल प्रदर्शित हो। बैठक में नोडल प्रभारी डी. एस.धानक,सचिन नेमा ,ज्योति बेलवंशी, प्रेमलाल शर्मा ,नारायण पटेल ,प्रकाशचंद्र बघेल,रामफल चौधरी, सरोज झारिया, दशरथ जाटव, पी. एस.साहू ,टी. आर .कोरी,राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें