Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: गाडरवारा ,संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग ने ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Wed, Sep 29, 2021

गाडरवारा। बुधवार को जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण राममोहन तिवारी ने डाइट में नरसिंहपुर जिले की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 , राष्ट्रीय शिक्षा नीति, यू डाइस सहित अन्य विषयो पर विचार विमर्श करते आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में श्री तिवारी ने कहा की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 हमारे लिए मुख्य चुनोती के रूप में सामने है 2017 में नरसिंहपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। इस बार भी बच्चों को अच्छी मेहनत कराये जिससे की हम पुनः अव्वल रहें। बैठक मे उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के जल्द समाधान एवं यू डाइस प्रपत्रों को भी जल्द भरवाने के निर्देश दिए । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले की शेक्षणिक प्रगति से जेडी को अवगत कराया एवं कहा की जिले में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी हेतु लोक शिक्षण एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार कार्य हो रहा है। बेठक में डीपीसी एस के कोष्ठी जिला समन्वयक जी एस पटैल, डाइट प्राचार्य एस एल धुर्वे, एपीसी चंदन शर्मा सहित समस्त विकासखंडों के बीईओ, बीआरसी , बीएसी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें