Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, 17 जुलाई से आरंभ हुआ स्कूल चलें हम अभियान 

Aditi News Team

Mon, Jul 17, 2023
17 जुलाई से आरंभ हुआ स्कूल चलें हम अभियान शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में हुए "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम गाडरवारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते सोमवार को शाजापुर जिले के गुलाना में नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण एवं राज्य स्तरीय स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी सहित अन्य संचार माध्यमों पर पूर्वान्ह 11 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक की समस्त शासकीय शालाओं में दिखाया गया । इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से क्षेत्र की सभी शालाएं व अभिभावक-शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़े । स्कूल चलें हम अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के उद्देश्य से सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम हुए । इसमें विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधि, अधिकारी , एसएमसी अध्य्क्ष , सदस्य , पूर्व छात्र, गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियो ने मार्गदर्शन दिया । सोमवार को स्कूल चले हम अभियान के तहत सभी शालाओ में एसएमसी एवं पालकों की बैठके हुई एवं समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में मध्यान्ह भोजन के तहत छात्र छात्राओं को विशेष भोज दिया गया। विदित हो कि राज्य स्तर से आईएएस शशिभूषण सिंह को स्कूल चलें हम अभियान हेतु नरसिंहपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। स्कूल चले हम अभियान के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।

Tags :

जरूरी खबरें