Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: चीचली ब्लॉक में एफएलएन पर जनभागीदारी पखवाड़े का आयोजन प्रारंभ 

Aditi News Team

Sat, Jun 3, 2023
चीचली ब्लॉक में एफएलएन पर जनभागीदारी पखवाड़े का आयोजन प्रारंभ बीआरसी ने पखवाड़े के प्रथम दिन डोर टू डोर सर्वे एवं शपथ दिलाकर किया पखवाड़े का श्रीगणेश गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेशानुसार शिक्षा पर जी 20 कार्य समूह की चौथी बैठक अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) पर केंद्रित जनभागीदारी पखवाड़े का आयोजन शाला स्तर पर किया जाना है। उक्त पखवाड़े में 15 जून तक विभिन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। बीते दिवस चीचली विकासखंड में बीआरसी डी के पटैल ने ग्राम कान्हरगांव एवं महगवां खुर्द से डोर टू डोर चर्चा कर एवं शपथ दिलाकर जनभागीदारी पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उंन्होने बताया कि निपुण भारत अंतर्गत जी -20 एवं 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर एफएलएन पर आधारित जनभागीदारी पखवाड़े के तहत समय सारिणी अनुसार विभिन्न कार्यक्रम करना है। प्रतिदिन शपथ के साथ कार्यक्रमो का आयोजन करना है। डोर टू डोर सर्वे में शिक्षको को बच्चों के घर घर जाकर उन्हें प्रारंभिक शिक्षा पर जागरूक करना है। जनभागीदारी पखवाड़े में एसएमसी सदस्यों के साथ गाँव की चौपाल पर एफएलएन पाठ्यक्रम के विषय मे एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी जरूर करें एवं एफएलएन थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक, पेंटिग, चित्रकला एवं कहानी पाठ अंतर्गत कार्यक्रम कराएं। श्री पटैल ने कहा कि प्रतिदिन की गतिविधियों के फोटोग्राफ अकादमिक ग्रुप पर अवश्य भेजें। इस अवसर पर ग्राम कान्हरगांव एवं महगवां खुर्द के शिक्षक , अभिभावक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें