Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: चीचली में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित  5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको ने जानी एफएलएन पद्धति

Aditi News Team

Fri, Jul 14, 2023
चीचली में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको ने जानी एफएलएन पद्धति गाडरवारा। चीचली के जनपद शिक्षा केन्द्र में शासकीय शालाओ के तीसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षको का एफएलएन प्रशिक्षण 10 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुए 5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षको को भोपाल से प्रशिक्षित डीआरजी विनोद सोनी,लेखराम गौतम, जितेंद्र कौरव, हरिओम कौरव, मनीष सोनी, बालमुकुंद वर्मा , दीपक गुप्ता एवं रामदास श्रीयास ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि सभी शिक्षको ने नियमित उपस्थित रहकर प्रशिक्षण लिया इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। नए सत्र में हम सभी के सामने अनेक चुनोतियाँ है। स्कूलों में एफएलएन की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो इस हेतु सभी अच्छे कार्य करें। बीएसी अरुण दुबे ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर ने शिक्षको को भलीभांति प्रशिक्षण दिया है अब शिक्षको की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने स्कूलो में बच्चों को अच्छा पढ़ाएं। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के चौथे दिन डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, एपीसी यजुवेंद्र सिलावट, समीर त्यागी ने भी निरीक्षण कर व्यवव्थाओ का जायजा लेकर संतुष्टि जताई थी। प्रशिक्षण के आयोजन में समस्त जनशिक्षकों एवं दीपक श्रीवास्तव का सहयोग उल्लेखनीय रहा। प्रशिक्षण में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें