Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: चीचली में जनशिक्षा केंद्र की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
चीचली में जनशिक्षा केंद्र की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश गाडरवारा। गत दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अधीनस्थ समस्त शासकीय प्राथमिक माध्यमिक एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों की नवीन सत्र प्रारंभ संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल द्वारा शाला प्रवेश उत्सव संबंधित विभिन्न निर्देश दिए गए। उनके द्वारा सामुदायिक सहभागिता एवं प्रचार-प्रसार, शाला प्रबंधन समिति की बैठक, बाल सभा का आयोजन, प्रवेश उत्सव संबंधित प्रारंभिक तैयारियां, शाला परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय क्रियाशीलता, प्रवेश उत्सव में जनप्रतिनिधियों के आमंत्रण, नव प्रवेशी छात्रों के स्वागत से संबंधित विभिन्न निर्देश दिए गए । नवभारत साक्षरता के संकुल समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा कक्षा पहली में प्रवेश हेतु बच्चों के चिन्हांकन, गृह संपर्क अभियान, एम शिक्षा मित्र पर सत्र प्रारंभ से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, अकादमिक गतिविधियां, समग्र शिक्षा पोर्टल संबंधित कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र विद्यार्थियों के निर्धारण, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नामांकन, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन इत्यादि से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान में चल रहे स्वयं सिद्धि अंतर्गत अचीवमेंट सर्वे की शालावार समीक्षा की गई। इस बैठक में जन शिक्षा केंद्र के सभी शासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी एवं उन्हें स्कूल चले हम पत्र का वितरण किया गया। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य चीचली भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें