Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली में बैठक आयोजित

Aditi News Team

Mon, Jun 12, 2023
जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली में बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल ने नवीन सत्र से संबंधित शाला प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, शालाओ की साफ सफाई, पेंटिंग, निपुण भारत अभियान अंतर्गत जी-20 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा प्रधानपाठकों के नेतृत्व प्रशिक्षण संबंधी रजिस्ट्रेशन, पेयजल उपलब्धता, शौचालय क्रियाशीलता, निशुल्क पाठक पुस्तक वितरण से संबंधित विभिन्न सुझाव दिए गये । बैठक में विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक द्वारा स्वयं सिद्धि के अंतर्गत साप्ताहिक अभ्यास तथा एम आई एस कोआर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव द्वारा पुनः परीक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों तथा समय सारणी पर चर्चा की गई । इस बैठक में में अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, हरिओम स्थापक, लेखराम गौतम, नेतराम कौरव, संजय सोनी इत्यादि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें