Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,कलेक्‍टर ने फर्जी आईएसबीएन नम्‍बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये की सघन जांच

Aditi News Team

Wed, Apr 10, 2024
कलेक्‍टर ने फर्जी आईएसबीएन नम्‍बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये की सघन जांच जबलपुर। कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज फर्जी या बिना आईएसबीएन नम्‍बर से किताबों के विक्रय रोकने के लिये नौदरा ब्रिज स्थित चिल्‍ड्रन बुक डिपो, उखरी तिराहा विजय नगर स्थित न्‍यू राधिका बुक पैलेस एवं गोरखपुर स्थित संगम बुक डिपो का औचक निरीक्षण किया। इसके पहले उन्‍होंने अनुभागीय राजस्‍व अधिकारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने तथा पाठ्यपुस्तकों के आईएसबीएन कोड का ऑनलाईन सत्यापन करने के निर्देश दिये थे। श्री सक्सेना ने फर्जी अथवा बिना आईएसबीएन कोड की पाठ्यपुस्तकों को जब्त करने के निर्देश भी दिये थे। जिसके तारतम्‍य में एसडीएम गोरखपुर ने संगम बुक डिपो, एसडीएम आधारताल ने उखरी तिराहा स्थित न्‍यू राधिका बुक पैलेस, एसडीएम रांझी ने नौदरा ब्रिज स्थित चिल्‍ड्रन बुक डिपो, एसडीएम जबलपुर ने गोलबाजार स्थित न्‍यू राधिका बुक पैलेस, एसडीएम पाटन ने रामपुर स्थित न्‍यू राधिका बुक पैलेस की आकस्मिक जांच की। अनुभागीय राजस्‍व अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने भी पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य प्रताप सिंह एवं अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह के साथ बुक डिपो का निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें