Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,जिला आपदा प्रबंधन समिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Jul 24, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर वेद प्रकाश की अध्यक्षता में जिला कोरोना आपदा प्रबंधन समिति की वर्चुअल बैठक शनिवार को सायं 4 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एससी अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
         बैठक में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी। वर्तमान में मात्र एक कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है। बैठक में अवगत कराया गया कि कुल 18 स्वास्थ्य केन्द्रों में 614 बेड उपलब्ध हैं।
         बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 26 जुलाई से कक्षा 12 वीं के लिए सोमवार व गुरूवार और कक्षा 11 वीं के लिए मंगलवार व शुक्रवार को स्कूल खोलने के दिन नियत किये गये हैं। विद्यालय 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ चलेंगे। जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक/ माध्यमिक/ हाई/ हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टॉफ शतप्रतिशत उपस्थित होंगे।
         5 अगस्त से कक्षा 12 वीं के लिए सोमवार व गुरूवार तथा कक्षा 11 वीं के लिए मंगलवार व शुक्रवार दिन नियत किया गया है। कक्षा 10 वीं के लिए बुधवार एवं कक्षा 9 वीं के लिए शनिवार का दिन नियत किया जाता है। विद्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें