Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार ना होने पर संबंधित शिक्षक पर होगी निलंबन की कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Nov 24, 2021

नरसिंहपुर।सरकारी विद्यालयों मैं शैक्षणिक व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु जिला कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा टीएल बैठक में शिक्षा महकमे के अधिकारियों को विद्यालय के छात्र छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता की सतत मॉनिटरिंग एवं विद्यालय के रखरखाव, कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ विद्यालय के संचालन में जो शिक्षक पढ़ाते लिखाते भी नहीं है उनको निलम्बित व जो अनावश्यक चिकित्सीय अवकाश पर रहकर शासकीय सेवाओं में अपना सहयोग नहीं करते हैं उनकी 20-50 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। जिस के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी जीएस विल्सन द्वारा जिले के विकासखंड की शालाओं का सघन निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से शैक्षणिक संवाद किया एवं हाई स्कूल हाई सेकेंडरी के छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी हेतु मोटिवेट किया गया करेली विकासखंड की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी बालक शाला आमगांव बड़ा में बच्चों का शैक्षणिक स्तर अच्छा रहा एवं प्राथमिक शाला आमगांव बड़ा में कक्षा पांचवी के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कमी को देखकर छात्र छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई नहीं होती प्राथमिक शाला आमगांव बड़ा में 21दर्ज पर 02 शिक्षक हैं बच्चों की बुनियादी स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक ना होने पर दोनों सहायक शिक्षक जेके मेहरा व नवल किशोर शर्मा पर निलंबन की कार्रवाई की गई चावरपाठा विकासखंड की संकुल केंद्र हाई स्कूल भामा के प्राचार्य राजेश पटेल द्वारा प्राथमिक शाला गंगई के प्राथमिक शिक्षक नरेंद्र किरार के बिना सूचना अनुपस्थित की अनुशंसा कार्रवाई पर निलंबित किया गया ।गोटेगांव विकासखंड के हाई स्कूल इमलिया व हायर सेकेंडरी सर्रा में छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर एवं कार्य योजना अनुसार शाला में विधिवत संचालन मिला प्राथमिक शाला पिपरसरा मैं छात्र छात्राओं के शैक्षणिक स्तर मैं शिक्षकों द्वारा किसी प्रकार प्रगति न करने पर प्राथमिक शिक्षक दौलत सिंह पटेल व विजय ठाकुर को निलंबित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें