Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

Aditi News Team

Sun, Oct 31, 2021


नरसिंहपुर। आत्मनिर्भर भारत में नई शिक्षा नीति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व कौशल आधारित शिक्षण के उद्देश्य से जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में नवनियुक्त उचतर माध्यमिक शिक्षकों की
एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला डाइट नरसिंहपुर के प्रार्थना सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित की गई।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में गोटेगांव, नरसिंहपुर एवं करेली विकासखंड एवं अंतिम सत्र में चीचली, साईंखेड़ा एवं चांवरपाठा विकासखण्ड के शिक्षको ने सहभागिता दी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर संजय सौरभ सोनवणे की उपस्थिति व मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जेएस विल्सन, जिला परियोजना समन्वयक एसके कोश्टी, प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कटारे ,प्राचार्य प्रतुल्य इन्दुरख्या , के एन शर्मा, गजेंद्र कौरव, गोविंद बड़कुर ,अक्षय शर्मा द्वारा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षको को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने कहा की नवनियुक्त शिक्षक बेहतर ढंग से अच्छे नवाचार के साथ छात्र छात्राओं को शिक्षा दें। वर्तमान समय संचार क्रांति का है इसीलिए आप सभी संचार व तकनीकी के तरीके से शिक्षण कार्य करते हुए अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु बेहतर शिक्षा का मंदिर बनाने मे सार्थक पहल करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने नवनियुक्त शिक्षकों का आत्मीय अभिनंदन कर कहा की स्कूलों को बेहतर बनाने में अच्छे से अच्छा कार्य करें। अच्छे शिक्षको का सहयोग हम लोग भी जिले की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने में लेंगे। कार्यशाला में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने कहा की नवनियुक्त शिक्षको के लिए स्कूल में पढ़ाना एक नई शुरुआत है। इसीलिए आप सभी अपनी शानदार मेहनत के बलबूते अपने उत्कृष्ट कार्यों से प्रशंसा हासिल करें। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ अशोक उदेनिया ने शैक्षणिक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के अध्यापन में नवाचारों पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा,. अक्षय शर्मा,गजेन्द्र कौरव, राजेश नामदेव, वीरेन्द्र चौरसिया, विक्रम शर्मा, सुखराम सेन, मनीष शंकर तिवारी ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे । कार्यशाला में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक रजनी ठाकुर सहित अन्य ने फीडबैक देते हुए कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। कार्यशाला में मंच से जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्यों लालजी गिरदौनिया, मधुसूदन पटैल, मनीष शंकर तिवारी, अक्षय शर्मा का परिचय कराते हुए मीडिया दल के कार्यो की जानकारी दी गई।।कार्यशाला में नवनियुक्त उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्मुखीकरण कार्यशाला में सभी प्रशिक्षणार्थियों को पेन डायरी फोल्डर का वितरण किया गया ।।
कार्यशाला का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक आनंद शर्मा ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें