Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

तेन्दूखेड़ा में होगा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर की गई प्रथम 200 पात्र आवेदनों को मिलेगा अवसर

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,रीवा संभाग रहा उपविजेता एवं सागर को मिला तृतीय स्थान

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर, खेल गतिविधियों पर ध्यान दें

Aditi News Team

Thu, Jun 16, 2022
खेल गतिविधियों पर ध्यान दें बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने निर्देश दिये कि नये सत्र में सभी प्राचार्य स्कूल का विधिवत संचालन सुनिश्चित करें और कोई भी छात्र फेल नहीं हो, इसके लिए अच्छे से पढ़ाई करवायें। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन पर अधिक मेहनत की जाये। छात्रों को विषय की आधारभूत जानकारी अवश्य होनी चाहिये। मेधावी छात्रों की तैयारी ऐसी करायें कि वे राज्य स्तरीय मैरिट सूची में अपना स्थान बना सकें। स्कूल में पीने के पानी एवं बिजली की सुचारू व्यवस्था रहे। खेल गतिविधियों पर ध्यान दिया जाये। बालिका शौचालय व्यवस्थित रहे। स्कूल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की जावे। स्कूल की कक्षाओं की दीवार पर प्रेरक काव्य चिंतन, निबंध, सांस्कृतिक गतिविधियों का लेखन करायें। प्राचार्य स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान व विधिवत कोर्ट तैयार करायें।  

Tags :

जरूरी खबरें