Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदाता जागरूकता का संदेश 

Aditi News Team

Sat, Jul 8, 2023
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदाता जागरूकता का संदेश गाडरवारा। बीते शनिवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में बालसभा का आयोजन किया गया। बालसभा में शाला की छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के संयोजन में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने मतदान के महत्त्व को बताते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश के विकास में मतदान का बहुत महत्त्व है। छात्राओं ने बालसभा में उपस्थित साथी छात्र छात्राओं से सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के संदेश को अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक में सोनम कहार, रेखा केवट, प्रीति मल्लाह, आंशी केवट, द्रोपती केवट , साधना केवट आदि ने उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन किया। नाटक के प्रदर्शन के समय निशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें