Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बीईओ से मिलकर सौंपा मांग पत्र

Aditi News Team

Sat, Jun 19, 2021

गाडरवारा। गत दिवस शिक्षक संयुक्त मोर्चा के शिक्षको ने स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवागत बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बीईओ बनने की शुभकामनाएं दी एवं साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न समस्याओं एवं मांगो के हल हेतु ज्ञापन सौंपा।।सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से शेष संकूलो में 7 वे वेतनमान के एरियर की दूसरी किश्त के जल्द भुगतान, ई सर्विस बुक एवं आईएफआईएमएस प्रोफाइल अपडेशन पूर्ण कर संकुल प्राचार्यो से पूर्णता प्रमाणपत्र लेने, एनपीएस कटौती पासबुक संधारण, साईखेड़ा ब्लॉक वेतन सहित एरियर एवं अन्य देयकों के भुगतान में अव्वल रहा है इस हेतू बीईओ सहित कर्मचारियो को साधुबाद देते हुए आगामी समय में भी यही निरंतरता बनाये रखने , शेष रह गए शिक्षको व उनके परिजनो के कोविड टीकाकरण हेतु एक बार पुनः विशेष शिविर आयोजित करने के प्रयास किये जाने सहित अन्य मांगो को शामिल करते हुए जल्द कार्यवाही करने की अपेक्षा जताई है। इस अवसर पर बीईओ श्रीमती पटैल ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया की हम सभी मिलकर अच्छा कार्य करेंगे एवं शीघ्र ही मांगो के संदर्भ में संकुल प्राचार्यो को पत्र जारी करते हुए समय पर निराकरण के प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में उच्च श्रेणी शिक्षक राजेश गुप्ता, मलखान सिंह मेहरा, सतीश नाईक, विजेंद्र कौरव, मनीष शंकर तिवारी, महेश वैष्णव, लक्ष्मीकांत कौरव, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें